एक्का को धनशोधन मामले एका को धर्मशोधन मामले झारखंड के पूर्व मंत्री एनोश ' में 7 साल की कैद नयी वी सामान की

नयी दिल्ली। झारखंड के पूर्व मंत्री एनोश एक्का को रांची की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में गुरुवार को सात वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई और दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बताया कि सजा धनशोधन रोकथाम कानून न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने सुनाई। प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और अन्य से जुड़े धनशोधन मामले में एक्का की भूमिका की जांच भी की थी। झारखंड की राजधानी रांची स्थित अदालत ने एक्का को 21 मार्च को दोषी ठहराया था। प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मंत्री को दोषी ठहराए जाने के बाद कहा था कि अदालत ने एक्का को 20,31,77,852 रुपये के धनशोधन मामले में दोषी ठहराया नयी वी सामान की