बिल पर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस बांदा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। यह बिल काफी पहले ही पास हो जाना चाहिए था लेकिन कांग्रेस स्वार्थ की राजनीति करती रहीभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को सिमौनी धाम पहुंचकर स्वामी अवधुत महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने संक्षिप्त वार्ता में कहा कि त्याग और बलिदान पर यह देश टिका हुआ है, बलदानियों की देश में कमी नहीं हैं। स्वामीजी का यह ऐसा स्थान व तपोस्थली है, जहां हर दल के नेता को आकर मत्था टेकना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वार्थ से हटकर देश के लिए बात करनी चाहिए। नागरिकता संशोधन बिल सभी धर्मों के लोगों के लिए है. किसी विशेष जाति धर्म का कोई लेना देना नहीं है। कहा. नारकीय जीवन व्यतीत करने वाले लोगों को भाजपा ने नागरिकता दिलाकर स्वर्ग जैसा महसूस करा दिया है। इस बिल को पहले की सरकारों में ही पास हो जाना चाहिए था लेकिन स्वार्थ की राजनीति के चलते कांग्रेस ने इसे दबाकर रखा और आज देश की जनता को गुमराह कर रही है। सिमौनी के विकास के लिए प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री गंभीर हैं और बुंदेलखंड को विकसित क्षेत्र बनाने के लिए हर कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
आजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, नागरिकता संशोधन बिल पर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस